फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The wedding procession set out with participants wearing ash on their bodies and garlands of human skulls.

Farrukhabad News: शरीर पर भस्म व नरमुंडों की माला पहने निकले बराती

Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession set out with participants wearing ash on their bodies and garlands of human skulls.
कमालगंज। हर-हर महादेव के उद्घोष से बृहस्पतिवार देर शाम कमालगंज नगरी गूंज उठी। मौका था, रामलीला की शिव बरात का। पुराने बस स्टेशन के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर से शुरू हुई शिव बरात में शरीर में भस्म मले और गले में नरमुंडों की माला डाले बराती धूम मचाते व नाचते चल रहे थे, झांकियां भी मन मोह रही थीं।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी की ओर से शिव बरात शोभायात्रा निकाली गई। रात नौ बजे बड़े हनुमान मंदिर से शोभायात्रा आगे बढ़ी तो शिवभक्त कोई नंदी के रूप में दिखा तो किसी ने शिव का अवतार धारण किया। भगवान शिव, ब्रह्माजी व विष्णुजी अपने रथों पर विराजमान थे। बड़े ट्राला पर कलाकार नृत्य की माला अर्पित कर लोगों को रिझा रहे थे। दो डीजे पर युवा मंडली झूम रही थी तो बैंड-बाजा से भक्ति धुन गूंज रही थी।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, संरक्षक केशवचंद्र गुप्ता, डॉ. शिवकुमार गोयल, पंकज अग्रवाल, सजल गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, निर्मित अग्रवाल, शोभित गुप्ता, उज्ज्वल अवस्थी, संजीव गुप्ता आदि भी व्यवस्था में रहे। राघव शुक्ला ने शिव, उज्ज्वल शुक्ला ने ब्रह्माजी व राघव गुप्ता ने विष्णुजी का स्वरूप सजाया। तपस्वी वाले बाग के पास शोभायात्रा का विराम हुआ। परमानंद अग्रवाल के शिव मंदिर में आचार्य लक्ष्मीकांत द्विवेदी व राजू पुजारी ने शिव-पार्वती विवाह की रस्म कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर सतरंगी झालरों से रोशनी
-.रामलीला कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में मुख्य मार्ग पर सतरंगी झालरों से रोशनी जगमग होती रही। सड़क के दोनों ओर झालरों से सजावट की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed