{"_id":"6a7f516004c8225a2200f9a8","slug":"tiranga-bike-rally-held-amidst-rain-chants-of-bharat-mata-ki-jai-echoed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-146922-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश के बीच निकली तिरंगा बाइक रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश के बीच निकली तिरंगा बाइक रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन
फोटो-17 तिरंगा बाइक रैली में शामिल सेना के जवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित सिखलाईट रेजिमेंट सेंटर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। आसमान से बरसती बूंदों के बीच सेना के जवान तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के साथ शहर की सड़कों से गुजरे। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने रुककर जवानों का उत्साह बढ़ाया। आरोग्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
चटर्जी परेड मैदान से डिप्टी कमांडेंट कर्नल गौरव बोस ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक सैकड़ा से अधिक बाइक और चौपहिया वाहनों पर सवार सेना के जवान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच आगे बढ़े। रैली मिलिट्री अस्पताल चौराहा, पांचालघाट चौराहा, इटावा-बरेली हाईवे से मसेनी चौराहा होते हुए आरोग्य पथ के सामने पहुंची। आरोग्य पथ पर मंच से केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के तराने प्रस्तुत किए।
सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी रुककर बच्चों की प्रस्तुतियां देखीं और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद रैली मिलिट्री चौराहा होते हुए फतेह द्वार पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। लेफ्टिनेंट कर्नल डीके चतुर्वेदी ने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय-जयकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि रेजिमेंट की ओर से यह एक शुरुआत है। लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने की यह पहल निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।