पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife's death, accused of pressuring sister-in-law to marry

Farrukhabad News: पत्नी की मौत, साली से शादी का दबाव बनाने का आरोप

Fri, 03 Jul 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wife's death, accused of pressuring sister-in-law to marry
फर्रुखाबाद। पत्नी के आत्महत्या करने के बाद साली से विवाह का दबाव बनाने, जेवर और संपत्ति के कागजात ले जाने, मारपीट करने तथा दो वर्षीय बेटी को साथ ले जाने के आरोपों से जुड़े मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट (सदर) की अदालत ने प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले में परिवादी के साक्ष्य दर्ज करने के लिए एक अगस्त की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन


थाना व गांव अमृतपुर निवासी अजय कुमार अवस्थी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शिवानी मिश्रा ने नवंबर 2025 में आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसकी सास ने करीब 12 लाख रुपये के जेवर अपने पास रख लिए थे, जिन्हें बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किया गया। पत्नी की मौत के बाद 9 मई को ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए और कथित रूप से साली से शादी करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन



इन्कार करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घरेलू सामान तोड़ने, छह लाख रुपये के जेवर, दिल्ली स्थित मकान के कागजात ले जाने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी उसकी दो वर्षीय पुत्री को अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि थाना अमृतपुर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमश्री चौरसिया ने उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण कर प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में पंजीकृत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed