{"_id":"69a71148c11c23de06022017","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-brother-alleges-murder-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138311-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया तिर्वा कोठी में सोमवार रात एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि नशे की लती थी और अत्यधिक नशे के कारण उसकी मौत हुई है।
विनोद कुमार जाटव की पत्नी कृपांती नशे की लती थी और अक्सर घर से बाहर घूमती रहती थी। उसके एक पुत्र किशन (17) और पुत्रियां राखी (14) और किरन (12) हैं। सोमवार रात कृपांती की मौत की सूचना पर शहर के देवरामपुर ठंडी सड़क निवासी भाई अरविंद आया और बहन की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया। जानकारी पाकर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली में मौजूद कृपांती की बहन गुड्डी देवी और पुत्री राखी ने बताया कि कृपांती गांजा, भांग और शराब का सेवन करती थी। पति की जेब से रुपये न मिलने पर वह घर में झगड़ा भी करती थी। पुत्री राखी ने बताया कि मां ने रात में 5-6 पौवा शराब पी थी, जिसके बाद वह सो गई और फिर नहीं उठी।
कोतवाली के इंस्पेक्टर तेज सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि परिजन और मोहल्ले के लोग महिला को नशेड़ी बता रहे हैं। भाई द्वारा शक जताए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला के लोअर की जेब से 1 पौवा शराब भी बरामद हुआ है।
Trending Videos