फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man found unconscious in hotel after coming to meet his girlfriend

Farrukhabad News: होटल में बेहोश मिला प्रेमिका से मिलने आया युवक

Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious in hotel after coming to meet his girlfriend
फर्रुखाबाद। प्रेमिका से मिलने आया फिरोजाबाद जिले के शिकाेहाबाद का युवक नेहरू रोड स्थित होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। आधार कार्ड व रुपये लेने गए होटल कर्मी को गेट बंद मिले। मैनेजर ने गेट की कुंडी तोड़ी तो वह बेड पर बेहोश पड़ा था। पंखे से चादर बंधी थी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने प्रेमिका के चाचा पर मारपीट कर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



शिकोहाबाद के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी अशोक प्रजापति (22) को नेहरू रोड स्थित एक होटल के मैनेजर कृष्णा ने लोहिया अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया। होश आने पर अशोक ने बताया कि वह दूर की रिश्तेदार युवती से प्रेम करता है। उसने शादी की बात पक्की करने के लिए उसे बुलाया था। इसी के चलते वह रविवार को आया। आरोप लगाया कि युवती के चाचा ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह वहां से चला आया तो रास्ते में चाचा ने फिर घेर लिया। उसे जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाई। देर शाम वह नेहरू रोड पर सिटी सेंटर होटल में एक कमरा लेकर रुक गया। इसके बाद उसे नहीं पता उसके साथ क्या हुआ।
विज्ञापन

होटल के मैनेजर कृष्णा ने बताया कि उनके यहां एक कैफे भी संचालित है। अशोक युवती के साथ उनके कैफे पर कई बार आ चुका था। लिहाजा उसे बैंक की पासबुक की कॉपी के आधार पर रविवार सुबह कमरा दिया गया। फोन बंद होने से आधार कार्ड न दिखा पाने की बात कही थी। रात में होटल कर्मचारी ने उससे चाय नाश्ता के बारे में पूछा। सुबह करीब नौ बजे तक नहीं उठा तो कर्मचारी किराये के रुपये व आधार कार्ड लेने गया। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खुला। इसके बाद कुंडी तोड़ दी गई। अशोक बेड पर पड़ा था, जबकि बेड की चादर पंखे पर बंधी थी। इसी के बाद एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक सिपाही उसके पास तैनात कर दिया गया है। देर शाम परिजन के पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed