सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   45 Sub-Inspectors transferred; Praveen appointed in-charge of the Crime Detection Team.

Fatehpur News: 45 उपनिरीक्षकों का तबादला, क्राइम डिटेक्शन टीम के प्रभारी बने प्रवीण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
45 Sub-Inspectors transferred; Praveen appointed in-charge of the Crime Detection Team.
विज्ञापन
फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लंबे समय से चौकियों व विभिन्न स्थानों पर तैनात 45 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। एसओजी और इंटेलीजेंस विंग भंग होने के बाद गठित क्राइम डिटेक्शन टीम का प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार यादव को बनाया गया है।

उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र को कोतवाली बिंदकी से कोतवाली सदर, रीतेश कुमार राय को मुराइन टोला चौकी से थाना हथगाम, अविनाश यादव को पुलिस लाइन से मुराइन टोला चौकी, अंकुश यादव को जरौली चौकी से दपसौरा चौकी, गिरीश धर दुबे को जेल रोड चौकी से कोतवाली खागा, रवि शंकर को पुलिस लाइन से आबूनगर चौकी, रवि सिंह को आबूनगर चौकी से साइबर थाना, राहुल कुमार पांडेय को महिचा मंदिर चौकी से बाकरगंज चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वंशीधर राय को बाकरगंज चौकी से महिचा मंदिर चौकी, सत्य प्रकाश पाठक को अफोई चौकी से लोधीगंज, राजेन्द्र प्रसाद यादव को लोधीगंज से अफोई, ईश्वरचंद्र को पुरमई चौकी से रेड्ईया चौकी, सुमित नारायण पांडेय को रेड्ईया से पुरमई, रविंद्र कुमार को थाना सुल्तानपुर घोष से सहिली चौकी, रविकांत को कोतवाली से यूपी-112, अखिलेश प्रसाद को थाना धाता से चौकी आलमपुर गेरिया भेजा गया है।
विज्ञापन

दिव्यांश पांडेय को आलमपुर गेरिया चौकी से पुलिस लाइन, अखिलेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से विजयीपुर चौकी, सुमित तिवारी को पुलिस लाइन से चंदापुर नरौली चौकी तथा प्रवीण कुमार यादव को चंदापुर नरौली चौकी से क्राइम डिटेक्शन टीम का प्रभारी बनाया गया है।
रामानुज यादव को यूपी-112 से थाना थरियांव, राकेश चंद्र शर्मा को दपसौरा चौकी से जरौली चौकी, विनोद सिंह को जयरामनगर से शाह चौकी, अम्बरीश मिश्रा को बहुआ से हसवा चौकी, अरुण कुमार को हसवा से बहुआ चौकी, आकाश मिश्र को शाह चौकी से जयरामनगर, अनुज यादव को थाना औंग से खजुहा, विधान सोनकर को पुलिस लाइन से जेल रोड चौकी तथा बृजेंद्र कुमार माथुर को खजुहा से थाना असोथर भेजा गया है।
सत्येंद्र कुमार को थाना राधानगर से सरकंडी चौकी, नारद भारती को सरकंडी से कोतवाली खागा, सौरभ सरोज को कोतवाली खागा से देवमई, अजीत सिंह को पुलिस लाइन से थाना कल्यानपुर, दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से थाना खखरेरू, कन्हैया लाल गौतम को पुलिस लाइन से थाना थरियांव और महेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली बिंदकी भेजा गया है।
सत्यदेव गौतम को पुलिस लाइन से कोतवाली सदर, राजबहादुर यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली खागा, हजारी लाल यादव को खागा से यूपी-112, चन्द्रपाल सिंह को किशनपुर से यूपी-112, अवधेश चंद्र शुक्ल को थाना ललौली से यूपी-112, प्रीती देवी को पुलिस लाइन से एंटी रोमियो, उत्तम आर्य को थाना चांदपुर से थाना मलवां तथा जगत सिंह कुशवाहा को थाना गाजीपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं सदर कोतवाली के एसएसआई राजकमल यादव को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed