सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A dilapidated Bolero car full of students fell into a 10-foot deep ditch, injuring 15 children.

Fatehpur News: छात्रों से भरी खटारा बोलेरो 10 फीट गहरी खंती में गिरी, 15 बच्चे घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated Bolero car full of students fell into a 10-foot deep ditch, injuring 15 children.
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। बहुआ ब्लॉक क्षेत्र में रियल हार्ट स्कूल के 15 बच्चों को लेकर जा रही अनफिट बोलेरो शुक्रवार को चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर तीन पलटी खाकर 10 फीट गहरी खंती में गिर गई। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान बोलेरो की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बोलेरो से बाहर निकालकर पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से चालक भाग निकला है।
Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में निसार अहमद रियल हार्ट स्कूल का संचालन करते हैं। बच्चों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को बोलेरो चालक उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहा था। चालक बोलेरो तेज रफ्तार में चला रहा था और रास्ते में अश्लील भोजपुरी गाने बजा रहा था। इसी दौरान वह म्यूजिक सिस्टम में चिप बदलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छींट का पुरवा गांव के पास चिप बदलते समय वाहन अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खंती में पलट गया। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर धर्मेंद्र सिंह कछवाह सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बोलेरो में फंसे सभी घायल बच्चों को बाहर निकाला।

इनमें कक्षा दो की छात्रा सुरभि, कक्षा एक का छात्र अनुराग, कक्षा दो की छात्रा आराध्या और कक्षा तीन की निहारिका को अधिक चोटें आईं। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। सभी को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। यहां निहारिका की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन छात्रों को हल्की चोटें आई थीं उन्हें मरहम-पट्टी कर घर भेज दिया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई।



परिजन ने स्कूल संचालक निसार अहमद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल को केवल कक्षा पांच तक की मान्यता है। खंड शिक्षाधिकारी हौसला प्रसाद ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रबंधक नासिर अहमद ने बताया कि स्कूल में करीब 180 बच्चे पंजीकृत हैं और दो वैन लगी हुई हैं। एक वैन चालक के नहीं आने के कारण बोलेरो बुकिंग पर मंगाई गई थी।



छात्रा सृष्टि के पिता लालमन ने चालक और प्रबंधक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक को हादसे की सूचना दी तो उसने उनके साथ अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed