सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Thieves target vacant house break locks to steal jewelry and cash worth 7 lakh search for accused

Fatehpur: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर उड़ाए सात लाख के जेवर-नगदी, आरोपियों की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: कीर्तिखेड़ा गांव में गैराज संचालक के सूने घर से चोरों ने ताला तोड़कर सात लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Fatehpur Thieves target vacant house break locks to steal jewelry and cash worth 7 lakh search for accused
घर पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और आराम से सामान समेटकर फरार हो गए। गांव के धर्मेंद्र सोनकर बिंदकी में गैराज चलाते हैं। कामकाज के कारण वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं और घर अधिकतर समय सूना रहता है।

Trending Videos

इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बीती रात उनके घर में धावा बोल दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि चोर करीब तीन तोला सोने के जेवरात, लगभग एक किलो चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नगद उठा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन





चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
सुबह घटना की जानकारी होने पर घर मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।  चोरों की तलाश की जा रही है, जिसके लिए टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed