सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Protest at Tehsil over Circle Rates Farmers Reach SDM Office Demand Doubling of Rates Submit Memorandum

Kanpur: सर्किल रेट को लेकर तहसील में प्रदर्शन, SDM कार्यालय पहुंचे किसान, बोले- दरें हों दोगुनी, ज्ञापन सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नरवल तहसील के किसानों ने सर्किल रेट की विसंगतियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। हाईवे के पास स्थित गांवों का रेट दूरस्थ इलाकों से कम होने पर किसानों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल बढ़ाने की मांग की है।

Kanpur Protest at Tehsil over Circle Rates Farmers Reach SDM Office Demand Doubling of Rates Submit Memorandum
किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में सर्किल रेट बढ़ोतरी को लेकर किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। मंगलवार को ग्राम हाथीपुर, महाराजपुर और फुफुवार सुईथोक के किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos

किसानों का कहना है कि सितंबर 2025 में जिले के अधिकांश गांवों में सर्किल रेट बढ़ाया गया, लेकिन उनके गांवों को इससे बाहर रखा गया। महाराजपुर और हाथीपुर जैसे गांव नगर निगम सीमा और कानपुर-प्रयागराज हाईवे के पास होने के बावजूद यहां का सर्किल रेट मात्र 63 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों में यह 70 से 89 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन





ये लोग रहे मौजूद
किसानों ने इसे आर्थिक नुकसान बताते हुए दरों को दोगुना करने की मांग की। एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने ज्ञापन प्राप्त कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शिवनंदन अग्निहोत्री, विजय पांडे,अजय पांडे, रामकुमार सिंह,शिवशरण, विनेश चंद शुक्ला सहित एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed