सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Biker killed in collision with dumper accident occurred while returning after selling vegetables

Fatehpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सब्जी बेचकर लौटते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: मुत्तौर से सब्जी की दुकान बंद कर घर लौट रहे तेजराम लोधी को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Fatehpur Biker killed in collision with dumper accident occurred while returning after selling vegetables
मृतक तेजराम लोधी उर्फ कुल्लू लोधी की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में सब्जी बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार दुकानदार को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही सब्जी दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ललौली थाना क्षेत्र के गंगईपार गांव निवासी तेजराम लोधी उर्फ कुल्लू लोधी (50) मुत्तौर कस्बे में सब्जी की दुकान बंद करके सोमवार रात 10:30 बजे बाइक से गंगईपार गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सिधाव गांव के समीप चौहान ढाबा के पास बांदा-टांडा हाईवे में पहुंचा तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया।

Trending Videos

इससे वह बाइक समेत बीच सड़क में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सब्जी दुकानदार को आनन फानन पुलिस ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से गाजीपुर सीएचसी भेजा। अस्पताल पहुंचते की दुकानदार की मौत हो गई। दुकानदार की मौत से पत्नी रामकली का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक का एक पुत्र सरवन लोधी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह  ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed