सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six-year-old boy dies after drowning in river

Fatehpur News: नदी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy dies after drowning in river
फाइल फोटो-02-अंश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के भुरूही गांव में सोमवार को नदी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
Trending Videos

भुरूही गांव निवासी अंश कुमार (6) पुत्र सोनू पाल सोमवार सुबह करीब 10 बजे साथियों के साथ घर से लगभग 300 मीटर दूर ससुर खदेरी नदी के किनारे खेलने गया था। खेलते समय मिट्टी कटान के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया।

साथ खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर अंश की मां नीलू देवी को दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी खखरेरू ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजन ने मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed