{"_id":"69b4666a3f43d27b6a0c0351","slug":"after-riyazs-arrest-ats-is-searching-for-merajs-brother-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150892-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रियाज की गिरफ्तारी के बाद मेराज के भाई की तलाश में जुटी एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रियाज की गिरफ्तारी के बाद मेराज के भाई की तलाश में जुटी एटीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। औरैया की युवती से जुड़े धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म प्रकरण में एटीएस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। युवती के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर मेराज अंसारी के पिता रियाज को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब एटीएस की नजर उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों पर है। टीम मेराज के भाई की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
युवती ने अपने बयान में मेराज के पिता के साथ उसके भाई का भी नाम लिया था। इसी के आधार पर एटीएस ने मंगलवार को रियाज को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि दिवंगत मेराज छह भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। एटीएस अब उसके भाई की तलाश में जुटी है और उससे पूछताछ को मामले की जांच के लिए अहम मान रही है।
चर्चा है कि रियाज की गिरफ्तारी के बाद से पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया है। एटीएस का मानना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े कई और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। इसी के चलते टीम लगातार दबिश देकर संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी कर रही है।
Trending Videos