{"_id":"6a287429b7900202cc05d386","slug":"all-overloaded-transformers-will-be-replaced-by-july-31-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-156364-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 31 जुलाई तक बदल जाएंगे सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 31 जुलाई तक बदल जाएंगे सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बढ़ते बिजली लोड और बार-बार ट्रांसफार्मर फूंकने की समस्या से निपटने के लिए बिजली विभाग ने एक बड़ी योजना तैयार की है। विभाग करीब 16.27 करोड़ रुपये की लागत से 118 ओवरलोड और 560 अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य आगामी 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
शहर के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष गर्मी में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फूंकने, लो-वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या आती रही है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने यह व्यापक योजना बनाई है। योजना के तहत 6.59 करोड़ रुपये से ओवरलोड ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। शेष 9.68 करोड़ रुपये से 560 अन्य ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था तय होते ही जिले में क्षमता वृद्धि और ट्रांसफार्मर बदलने का काम एक साथ शुरू होगा। उन्होंने 31 जुलाई तक सभी कार्य पूरे करने का भरोसा दिलाया।
Trending Videos