पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegation of beating up a motorcyclist returning from an event and robbing him of cash.

Fatehpur News: निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार को पीटकर रुपये लूटने का आरोप

Fri, 03 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating up a motorcyclist returning from an event and robbing him of cash.
किशनपुर। थाना क्षेत्र के बदनमऊ गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार को पीटकर आरोपियों ने रुपये लूट लिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल ने मारपीट के बाद पांच से छह लोगों पर रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मड़ौली गांव निवासी श्यामू रैदास एक निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहा था। बदनमऊ गांव के पास बाइक सवार दो लोगों से उसका विवाद हो गया। श्यामू ने बताया कि दोनों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और उसे पीटकर जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

डायल 112 की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में बाइक सवार कछरा गांव निवासी रामकृष्ण और पिंटू निकले। पुलिस का कहना है कि दोनों बाइक सवारों ने श्यामू रैदास को पीटा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed