पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Disciplined workers are the organization's true asset: Ramkishore

अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी : रामकिशोर

Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Disciplined workers are the organization's true asset: Ramkishore
फोटो-34-क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने संगठनात्मक संरचना पर चर्चा करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संगठन को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि संगठन का आधार कार्यकर्ता होता है और कार्यकर्ता के आचरण व व्यवहार से ही समाज संगठन को समझता है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सदैव एक राष्ट्र, एक निशान की सोच के प्रति प्रतिबद्ध रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष के जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में छिवली नदी के निकट उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चौडगरा, मलवां, बरौरा, मेडिकल कॉलेज, नउवाबाग, डाकबंगला, सदर अस्पताल, पत्थरकटा चौराहा और पटेल नगर में भी उनका स्वागत हुआ। इस दौरान जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया।




जिला आगमन पर छिवली नदी पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
औंग। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के जिले में प्रथम आगमन पर छिवली नदी पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जय श्रीराम के नारे लगवाए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।

फोटो-34-क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

फोटो-34-क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed