सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   An uncontrolled dumper collided with a truck and entered a house, half of the house collapsed.

Fatehpur News: ट्रक से टकराकर बेकाबू डंपर घर में घुसा, आधा मकान ढहा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled dumper collided with a truck and entered a house, half of the house collapsed.
फोटो-17- ट्रक से टक्कर के बाद कच्चे मकान में घुसा डंपर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ललौली। बांदा-टांडा मार्ग पर बुधवार भोर तेज रफ्तार डंपर ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे में मकान का आधा हिस्सा ढह गया और गृहस्थी मलबे में दब गई। धमाके जैसी आवाज से परिवार सहम गया। हालांकि पीछे हिस्से में सो रहे परिवारजन बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

ललौली थाना क्षेत्र के खतौली गांव निवासी योगेंद्र पत्नी के साथ घर के पीछे हिस्से में सो रहे थे। बच्चे पड़ोस में दादी के घर पर थे। सुबह करीब चार बजे बांदा की ओर जा रहे ट्रक को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने ब्रेक लगाया। इससे डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने ओर मुड़ गया और सीधे योगेंद्र के घर में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद मकान भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबे में फंसे दंपती को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक और खलासी को पीएचसी भेजा। गृहस्वामी योगेंद्र को भी मामूली चोटें आईं। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया कि डंपर मालिक के आने पर गृहस्वामी से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल

असोथर थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी शिवकुमार (30) रिश्तेदार असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी कहारन डेरा निवासी राहुल कश्यप (28) के साथ बाइक से बुधवार को सरकंडी जा लौट रहे थे। प्रेममऊ कटरा स्थित हनुमान मंदिर के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। असोथर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौराहा निवासी बृजेश सिंह (27) बाइक से मंगलवार रात निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। कुसुंभी गांव के पास बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो-17- ट्रक से टक्कर के बाद कच्चे मकान में घुसा डंपर। संवाद

फोटो-17- ट्रक से टक्कर के बाद कच्चे मकान में घुसा डंपर। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed