सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Any worker who offered tea to Akhilesh would be beaten up: Naseemuddin

जो कार्यकर्ता अखिलेश को चाय पिलाता उसके साथ होती मारपीट : नसीमुद्दीन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Any worker who offered tea to Akhilesh would be beaten up: Naseemuddin
फोटो-39- पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी । संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, महंगाई और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।
Trending Videos

कस्बे के रामलीला मैदान के पास सपा नेता रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य पीडीए को मजबूत करना है। जिले के आर्यन यादव प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता अखिलेश यादव को चाय पिलाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और उस पर कार्रवाई होती है जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। प्रजापति समाज के एक दूल्हे के साथ मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए इसे सामाजिक भेदभाव का उदाहरण बताया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को भी गंभीर मुद्दा बताया।
महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि पहले जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए। यदि पार्टी महिलाओं के हित में है तो सभी सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारे जाने चाहिए। इस मौके पर दयालू गुप्ता, गणेश वर्मा, रवी गुप्ता, युनुस खान, मंहगू निषाद, इरफान, सुनीता गुप्ता और वेदू गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो-39- पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी । संवाद

फोटो-39- पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी । संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed