{"_id":"6a4d545c7a8f5ada450f14a7","slug":"arms-license-obtained-from-a-new-address-by-concealing-three-criminal-cases-has-been-cancelled-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158127-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन मुकदमों को छिपा नए पते से बनवाया शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन मुकदमों को छिपा नए पते से बनवाया शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कानपुर और जिले में तीन मुकदमे दर्ज होने के बाद एक व्यक्ति ने नया पता दिखाकर शस्त्र लाइसेंस बनवा लिए। जांच में खुलासा होने पर डीएम ने लाइसेंस निरस्त कर दिया। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
उपनिरीक्षक अविनाश यादव ने बताया कि सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह निवासी ग्राम बरौहां थाना ललौली के खिलाफ कानपुर के स्वरूपनगर, बिधनू और ललौली थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्हें छिपाकर हाल पता पन्नालाल मार्केट देवीगंज दिखाकर राइफल का शस्त्र लाइसेंस बनवा लिया। डीएम ने 23 नवंबर 2023 को लाइसेंस निरस्त किया। जांच सीओ जाफरगंज को मिली। जांच में पुष्टि के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।
प्रधानपति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त :
चक इटौली प्रधान संतोषी गुप्ता के पति प्रकाश चंद्र गुप्ता का डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया है। शिकायतकर्ता संगम लाल ने आपराधिक इतिहास छिपाकर राइफल का शस्त्र लाइसेंस पाने का आरोप लगाया था। जांच के बाद डीएम ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।