{"_id":"6a4d54086a8037c3c90a8312","slug":"theft-of-15-lakh-from-house-after-breaking-in-through-the-wall-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158145-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सेंध लगाकर घर से 15 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सेंध लगाकर घर से 15 लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो-18-दीवार तोड़ कर हुई चोरी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार रात सेंध लगाकर चोरों ने करीब 15 लाख का माल पार कर दिया। परिवार को मंगलवार सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी शोभा गुप्ता ने बताया कि पति दिनेश और बेटा बाहर कमाते हैं। कुछ दिन पहले एक शादी में शामिल होने गांव आए थे। सोमवार रात वह पति के साथ घर के बाहर सोई थी जबकि बेटा और बहू छत पर सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर अंदर पहुंचे तो सारी गृहस्थी बिखरी पड़ी थी।
फिर देखने पर पता चला कि कमरे से रखे दो बक्से गायब हैं। खोजबीन में बक्से गांव किनारे पड़े मिले। बक्से में उनके, बहू और सास के जेवर थे। दो सोने की मालाएं, चांदी की हाफपेटी, कमरबंद, हाथफूल, सोने की झुमकी, चार अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, सोने के दो मंगलसूत्र समेत लगभग 15 लाख रुपये के जेवर व 30 हजार रुपये की नकदी चोर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।