Fatehpur: मुठभेड़ में लूट-चोरी का शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ लंगड़ा, फरार साथी की तलाश जारी
Fatehpur News: फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार भोर हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट और चोरी का आरोपी धर्मेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में बुधवार भोर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लूट और चोरी के मामलों में फरार एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे चाँदपुर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
पैर में गोली लगने से घायल
इसी दौरान गूढ़ेश्वर मंदिर के पास संदिग्ध बदमाशों को देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली धर्मेंद्र पुत्र विशालू निवासी कंजरन डेरा मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
सीओ जाफरगंज ने मौके का जायजा लिया
पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी गोलू पुत्र विनोद निवासी कंचनपुर, थाना बिंदकी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। और धर्मेंद्र के खिलाफ लूट चोरी समेत 10 मुकदमे है। सीओ जाफरगंज ने मौके का जायजा लिया है।