{"_id":"6a4e3d82b75a2d5aa00b73ad","slug":"three-people-injured-after-a-concrete-slab-collapses-young-girl-referred-to-jhansi-in-critical-condition-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: जीने की स्लैब गिरने से तीन लोग घायल, मासूम बच्ची गंभीर हालत में झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: जीने की स्लैब गिरने से तीन लोग घायल, मासूम बच्ची गंभीर हालत में झांसी रेफर
Wed, 08 Jul 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
जीने की स्लैब गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बिरासनी गांव में बुधवार को एक मकान की जीने (सीढ़ी) की स्लैब अचानक गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां से एक मासूम को झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के बिरासनी गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी जिया (32), पुत्री प्रिया (06) व पड़ोसी सरस्वती पत्नी शिवम कुमार (30) मकान के नीचे के नीचे बैठकर बाते कर रहीं थी। तभी बारिश के चलते जीने की स्लैब भरभराकर गिर गई। इससे तीनों उसके नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तीनों को निकाला। पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां से प्रिया को झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि दोनों की स्थिति सामान्य है। लोगों ने बताया कि जीने के निर्माण के दौरान स्लैब में सरिया की कमीं के चलते वह पानी गिरने के कारण भर भराकर गिर गया। सूचना पर एसडीएम हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन के प्रावधानों के अनुसार दैवीय आपदा मद से मिलने वाली अनुमन्य आर्थिक सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन