फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Relationship ends after engagement; FIR registered against constable for exploitation under the pretext of marriage.

Jalaun News: मंगनी के बाद टूटा रिश्ता, सिपाही पर शादी का झांसा देकर शोषण की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Relationship ends after engagement; FIR registered against constable for exploitation under the pretext of marriage.
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध सिपाही को महंगा पड़ गया। मंगनी होने और शादी की तारीख तय होने के बावजूद युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी अंकित निषाद का गत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन हुआ था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उसकी तैनाती हरदोई जनपद में बताई जा रही है। एक गांव निवासी एक युवती से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को होने के बाद विवाह की बात आगे बढ़ी और परिजनों की सहमति से कुछ दिन पहले दोनों की मंगनी भी हो गई थी।
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच विवाह को लेकर शपथ पत्र भी तैयार कराया गया था और 22 नवंबर को शादी की तारीख निर्धारित की गई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच समझौते और विवाह को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन युवती ने अब शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed