{"_id":"69b851f6b297f9349f0a18e4","slug":"as-soon-as-the-new-sp-takes-charge-there-is-a-competition-among-the-police-officers-for-good-work-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151042-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नए एसपी के चार्ज लेते ही थानेदारों में गुडवर्क की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नए एसपी के चार्ज लेते ही थानेदारों में गुडवर्क की होड़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में नए एसपी के चार्ज लेने के बाद थानेदारों में खुद को साबित करने की होड़ मच गई है। कई दिनों से गुडवर्क के नाम पर सिर्फ खानापूरी चल रही थी लेकिन अब पुलिस शराब, जुआ, मादक पदार्थ, वांछित और वारंटियों समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई तेज करने में जुट गई है। पूर्व में हुई चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए थानेदार स्पेशल टीमों का सहारा ले रहे हैं।
जिले में हत्या, लूट और चोरी की कई घटनाएं अब भी लंबित हैं। औंग थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई दो लूट, थरियांव थाना क्षेत्र में बिंदकी के युवक की हत्या और तीन लूट की वारदातों का खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा सदर, खागा और बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई कई बड़ी चोरियों के मामले भी अब तक अनसुलझे हैं।
लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान थानेदारों के पास संतोषजनक जवाब नहीं है। करीब तीन दिन पहले एसपी अनूप सिंह को जिले से हटाकर लखनऊ डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। रविवार को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जिले का कार्यभार संभाला।
चार्ज लेने के बाद उन्होंने थानेदारों को सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को गुडवर्क का टास्क सौंपा गया है। गंभीर अपराधों के खुलासे के लिए थानेदार इंटेलिजेंस, एसओजी और सर्विलांस टीमों की मदद भी ले रहे हैं। शनिवार देर रात नवागंतुक एसपी ने ऑनलाइन थानेदारों के साथ लंबी बैठक कर निर्देश दिए। इसके बाद से पुलिस टीमें कार्रवाई में जुट गई हैं।
Trending Videos