सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bhagat Singh Nagar gets Rs 21 lakh, will get relief from waterlogging

Fatehpur News: भगत सिंह नगर को मिले 21 लाख, जलभराव से मिलेगी निजात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Nagar gets Rs 21 lakh, will get relief from waterlogging
फोटो-13-नाली निर्माण का निरीक्षण करते सभासद। संवाद
विज्ञापन
खागा। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह भगत सिंह नगर में पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इसके लिए 21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण होगा।
Trending Videos

नहर पुलिया से लालता प्रसाद के मकान तक दोनों ओर 165 मीटर लंबी नाली का निर्माण होगा। बारिश में मोहल्ले में डेढ़ से दो फीट तक जलभराव हो जाता था। इससे लोगों के घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के बाद भगत सिंह नगर, दरियाव सिंह नगर और रमाबाई नगर की करीब छह हजार आबादी को राहत मिलेगी। यह मार्ग हाईवे से सराफा बाजार और कैनाल रोड को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है।

अब गली-मोहल्लों में नहीं होगा जलभराव

मोहल्ला निवासी सिद्धार्थ कुमार का कहना है कि बारिश में घरों के बाहर पानी भर जाता है। सड़क और नाली बनने से बड़ी राहत मिलेगी और गली-मोहल्लों में जलभराव नहीं होगा।



मोहल्ला निवासी विजय कुमार का कहना है कि यह कार्य बेहद जरूरी था। नाला निर्माण की मांग लंबे समय से थी अब स्वीकृति के बाद काम शुरू होने से पूरे क्षेत्र को फायदा मिलेगा।

निर्माण पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत कराया जा रहा है। निर्माण बारिश से पहले पूरा कराने का प्रयास है। इसके बनकर तैयार होने पर लोगों को बारिश के दिनों में दिक्कत नहीं होगी।

- गीता सिंह, चेयरमैन, नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed