सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar ensued over demand to register an FIR for murder against JCB owner

Fatehpur News: जेसीबी मालिक पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पर किया हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar ensued over demand to register an FIR for murder against JCB owner
फोटो-26- फाइल फोटो राकश पासवान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रग्घूपुर मजरे गढ़ा गांव में जेसीबी चालक की मौत के बाद रविवार को परिजन ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर परिजन को शांत कराया।
Trending Videos

कछरा गांव निवासी जेसीबी चालक राकेश पासवान शुक्रवार देर रात गांव के ही सुनील पटेल की जेसीबी लेकर रग्घूपुर में काम कर रहा था। इसी दौरान मशीन अचानक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट न होने पर वह नीचे उतरकर उसे ठीक करने लगा। तभी अचानक जेसीबी चालू होकर आगे बढ़ गई और वह उसके नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। रविवार सुबह उन्होंने जेसीबी मालिक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से भी इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया। काफी देर बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि परिजन जेसीबी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। समझाने के बाद परिजन शांत हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

फोटो-26- फाइल फोटो राकश पासवान। स्रोत परिजन

फोटो-26- फाइल फोटो राकश पासवान। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed