सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Manjula and Ganesh became vice presidents, no faction got complete victory

Fatehpur News: मंजूला व गणेश बने उपाध्यक्ष, किसी गुट को नहीं मिली पूरी जीत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Manjula and Ganesh became vice presidents, no faction got complete victory
अनुराग नारायण
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार देर रात आए परिणाम में मंजूला और गणेश को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। इस चुनाव में पांच गुटों ने हिस्सा लिया लेकिन कोई भी गुट पूरी तरह जीत दर्ज नहीं कर सका।
Trending Videos

कुल 23 पदों के लिए हुए चुनाव में 94 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 1,621 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। चुनाव में पांच कैबिनेट स्तर के उम्मीदवारों ने भी मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश गुप्ता ने जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर आदित्य शर्मा और पुष्पा देवी मौर्य विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सतीश शर्मा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर छाया देवी और संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर अविनाश कुमार सिंह निर्वाचित हुए।
चुनाव में सर्व समाज व्यवस्था परिवर्तन गुट का असर दिखा, लेकिन अध्यक्ष और महामंत्री पद अलग-अलग गुटों के हिस्से में गए। त्रिकोणीय मुकाबले में अध्यक्ष पद पर बाबू सिंह यादव विजयी रहे। महामंत्री पद पर अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा ने एकतरफा जीत दर्ज की। रविवार को विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बैठकर चुनाव परिणामों की समीक्षा करते नजर आए।

ये जीत युवा, महिला अधिवक्ताओं की है। कांटों का तेज लेकर अधिवक्ताओं का सम्मान करेंगे। हम कहते कम हैं काम ज्यादा करते हैं। कमेटी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। 15 दिन में इसका असर भी दिखाई देने लगेगा।
- बाबू सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष।


महिला, युवा का आभार, वादा करता हूं जो भी उनकी अपेक्षा है पूरा करेंगे। अपने संकल्प पत्र के हर बिंदू को पूरा करेंगे।

- अनुराग नारायण मिश्रा, नवनिर्वाचित महामंत्री।

अनुराग नारायण

अनुराग नारायण

अनुराग नारायण

अनुराग नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed