{"_id":"69dbf8f7e5908962a90166ef","slug":"wife-was-given-triple-talaq-over-mobile-phone-fir-against-husband-and-six-others-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152726-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक दिया, पति समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक दिया, पति समेत छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। दहेज में अतिरिक्त रुपये की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके पति ने मोबाइल फोन पर तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी तुफैल की पुत्री सबीहा का निकाह दो वर्ष पूर्व कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर चौधराईन निवासी परवेज के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर पति परवेज, ससुर आशिक अली, सास कुरैशा, देवर इदरीश, ननद खुर्शीदा और भांजी तस्मीम ने उसे लगातार प्रताड़ित किया और अंत में घर से निकाल दिया। वह पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही है।
सबीहा का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक शब्द बोलकर उसे तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos