{"_id":"6a344963d99261c9cb0d194d","slug":"brothers-beaten-following-a-complaint-about-an-attempted-abduction-of-a-teenager-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157000-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोर के अपहरण की कोशिश की शिकायत पर भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोर के अपहरण की कोशिश की शिकायत पर भाइयों को पीटा
विज्ञापन
फोटो-38-घायल किशोर यश। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। मामूली विवाद के बाद शिकायत की खुन्नस में किशोर को कुछ युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। पुलिस से शिकायत की खुन्नस में किशोर के पिता और चाचा को बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महारथी मोहल्ला निवासी पंकज कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम पुत्र यश गुप्ता गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। कोतवाली क्षेत्र के चंदियाना निवासी आरव ठाकुर बाइक से करीब चार साथियों के साथ पहुंचा। यश को गाली-गलौज कर बेल्ट व डंडे से पीटा और अगवा कर ले जाने की कोशिश की।
साथ में खेल रहे कुछ बच्चों को भी पीटा। यश ने घर पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। कोतवाली पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भाई पवन के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में आरव ठाकुर ने बताया कि उसे बताया कि सुलह के लिए चाचा ने दुकान में बुलाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि चौक स्थित दुकान पर आरव, अभिषेक ठाकुर समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज कर उसे लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव में भाई पवन को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।