{"_id":"69c1908c62d4cd51bc00f77d","slug":"cc-road-and-drain-will-be-constructed-in-shivnagar-for-rs-20-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151449-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिवनगर में 20 लाख से बनेगी सीसी सड़क और नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिवनगर में 20 लाख से बनेगी सीसी सड़क और नाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात शिवनगर में सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। करीब 20 लाख रुपये की लागत से 280 मीटर लंबी सीसी सड़क और 156 मीटर नाली रामू की चक्की से रमेश के घर तक बनाई जाएगी। निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
मोहल्ले के संतराम के अनुसार वार्ड की करीब सात हजार आबादी लंबे समय से जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रही है। बरसात में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
सीसी सड़क के साथ नाली निर्माण होने से जल निकासी व्यवस्था सुधरेगी। इससे साफ-सफाई बेहतर होने और संक्रामक बीमारियों के खतरे में कमी आने की उम्मीद है।
रामविशाल का कहना है कि बरसात में जलभराव से काफी दिक्कत होती है। बारिश के पहले सीसी सड़क और नाली की निर्माण होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। मनोज कुमार का कहना है कि वर्षों से खराब सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था। सड़क बनने के बाद अब लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क और नाली निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलेगी।
- गीता सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत
Trending Videos