{"_id":"69c190a342a675de550c075a","slug":"the-district-lags-behind-in-mining-revenue-recovering-only-rs-4031-crore-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151459-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खनन राजस्व में पिछड़ा जनपद, केवल 40.31 करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खनन राजस्व में पिछड़ा जनपद, केवल 40.31 करोड़ की वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश में खनिज और उपखनिज खनन से राजस्व संग्रह में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सख्ती और निगरानी के चलते कई जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन जनपद इस दौड़ में पीछे रह गया। जिले से मात्र 40.31 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो खनन प्रधान जिलों की तुलना में काफी कम है।
प्रदेश में सोनभद्र 678.28 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रहा। महोबा 394.9 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और हमीरपुर 389.61 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सहारनपुर से 227.58 करोड़ रुपये, जालौन से 225.62 करोड़ रुपये और झांसी से 215.83 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। बांदा से 209.98 करोड़ रुपये और प्रयागराज से 136.9 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। फतेहपुर 40.31 करोड़ रुपये के साथ निचले पायदान पर रहा। कौशाम्बी से 24.41 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत प्रदेश में खनन से आय बढ़ रही है लेकिन जनपद में अपेक्षित प्रगति न होना चिंता का विषय है। जिले में खनन कार्यों की प्रभावी निगरानी और संसाधनों के बेहतर उपयोग की जरूरत महसूस की जा रही है।
खनन निरीक्षक बिपेंद्र राजभर ने बताया कि प्रति दिन खनन राजस्व की समीक्षा हो रही है। जल्द ही कई और खनन क्षेत्र खुलने के बाद जिले का भी राजस्व बढ़ेगा।
Trending Videos