{"_id":"6a344a88f67c3465700d7356","slug":"classes-up-to-the-intermediate-level-will-be-conducted-at-the-kasturba-vidyalayas-in-dhata-and-hathgam-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156955-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धाता और हथगाम के कस्तूरबा विद्यालय में होगी इंटर तक पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धाता और हथगाम के कस्तूरबा विद्यालय में होगी इंटर तक पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इंटर तक बालिकाओं की पढ़ाई होगी। यहां छात्राओं के रहने, खाने, यूनिफॉर्म समेत सभी खर्च सरकार वहन करेगी। धाता और हथगाम ब्लॉक स्थित दोनों विद्यालयों के उच्चीकृत भवन भी बनकर तैयार हो चुके हैं।
जिले के महिला शिक्षा में पिछड़े 10 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें धाता, ऐरायां, विजयीपुर, असोथर, हसवा, हथगाम, बहुआ, भिटौरा, तेलियानी और मलवां ब्लॉक शामिल हैं। खजुहा, अमौली और देवमई ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नहीं हैं।
इन विद्यालयों में अभी तक कक्षा आठ तक ही पढ़ाई होती थी। इससे यहां अध्ययनरत बालिकाएं आगे की शिक्षा पूरी नहीं कर पाती थीं। इसे देखते हुए शासन ने विद्यालयों को इंटर तक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग दोनों विद्यालयों में माध्यमिक कक्षाएं संचालित करने की तैयारी कर रहा है। यहां छात्राओं की कॉपी, किताबें, पढ़ाई, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे समेत अन्य सभी खर्च विभाग वहन करेगा। डीसी निर्माण एमएल वर्मा ने बताया कि धाता और हथगाम के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इंटर तक पढ़ाई होगी। दोनों विद्यालयों के भवन भी तैयार हो गए हैं।