सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contract worker dies of electrocution while tightening clothesline on the roof.

Fatehpur News: छत पर कपड़े सुखाने का तार कसते समय करंट से संविदाकर्मी की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Contract worker dies of electrocution while tightening clothesline on the roof.
फाइल फोटो-29-महेंद्र सिंह। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत हो गई। वह घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार को कस रहा था।

एकौरा गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ अनूप सिंह (28) सुबह करीब 10 बजे घर की दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखाने वाले लोहे के ढीले तार को ठीक कर रहे थे। यहां से एक बिजली का तार भी निकला है। तभी अचानक लोहे का तार बिजली के तार से छूट गया। इससे करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां मिथलेश देवी को भी करंट का झटका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में महेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र सिंह चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर गुरगौला में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत हुई है।

फाइल फोटो-29-महेंद्र सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-महेंद्र सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed