{"_id":"6a84a9a891e9fa4a7905b506","slug":"encounter-with-cattle-thieves-one-accused-left-limping-after-being-shot-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160648-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मवेशी चोरों से मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने से लंगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मवेशी चोरों से मुठभेड़, एक आरोपी गोली लगने से लंगड़ा
विज्ञापन
फोटो-23-पुलिस की गोली से घायल रफीक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम की सोमवार रात बोलेरो सवार मवेशी चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया। दो आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, खाली खोखा, 12 हजार 500 रुपये, घटनाओं में प्रयुक्त बोलेरो, लोहे की रॉड और चार मोबाइल फोन बरामद हुए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
पुलिस की संयुक्त टीम को जिले और आसपास के जनपदों में सफेद बोलेरो से मवेशी चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी मिली थी। सूचना मिली कि आरोपी कानपुर की ओर से बकेवर थाना क्षेत्र के कोसा पुल के रास्ते बोलेरो से आने वाले हैं। इस पर बकेवर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और क्राइम डिटेक्शन टीम प्रभारी प्रवीण यादव की संयुक्त टीम ने देवमई नहर पुलिया के रास्ते पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बोलेरो सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने वाहन मोड़ने की कोशिश की। रास्ता न मिलने पर आरोपी बोलेरो से उतरकर नहर किनारे छिप गए और घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
इसमें जहानाबाद थाना क्षेत्र के कछेवरा निवासी रफीक के बाएं पैर में गोली लगी। इस दौरान उसके साथी तेजानगर निवासी नसीम और जावेद को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ प्रयांक जैन और फील्ड यूनिट टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। भट्ठों पर ईंट ढुलाई के दौरान उन स्थानों को चिह्नित करते थे जहां बकरियां बंधी होती थीं। रात में बोलेरो से पहुंचकर बकरियां चोरी कर उन्हें बेच देते थे। आरोपियों ने औंग थाना क्षेत्र के मिराई से तीन बकरियां, बकेवर थाना क्षेत्र के डारी बुजुर्ग से तीन और खरौली से पांच बकरियां चोरी करना कबूल किया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। रफीक के खिलाफ कानपुर, उन्नाव और जिले में कुल 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। जावेद पर चार और नसीम के खिलाफ चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में सात प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।