{"_id":"69adcc016180b900980882ec","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-bike-rider-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150559-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक चालक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक चालक की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पार करते समय शनिवार रात किसान को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर उसरैना निवासी शेरबहादुर (50) किसान थे। वह घर से करीब रात नौ बजे दूध लेने गए थे। वह पैदल हाईवे पार कर रहे थे। तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने शेर बहादुर को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बाइक लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार घायल
रायबरेली में लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू बैहरमपुर निवासी मानसिंह बाइक से मलवां थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव रिश्तेदार के घर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास सर्विस लेन पर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने में छह घायल
मलवां थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव पास रविवार दोपहर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। मलवां कस्बा निवासी राजेश ई-रिक्शा चालक हैं। वह ई-रिक्शा में पंचभिटा गांव से यात्रियों को लेकर अल्लीपुर जा रहे थे। हसनापुर के पास तेज रफ्तार की वजह से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रामपुर पंचभिटा गांव के रामाधार, गुलाब अहमद, सुबरातन, अनीसा, पुत्र शोएब और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos