{"_id":"69adcc61c205d3a1d104786a","slug":"election-rivalry-led-to-heavy-lathi-charge-10-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150540-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चुनावी रंजिश में जमकर चलीं लाठियां, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चुनावी रंजिश में जमकर चलीं लाठियां, 10 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच शनिवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्षाें ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
डडिया गांव के अभिमन्यु निषाद और नसीरपुर गांव के राकेश कुमार पाल के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर नोकझोंक हो गई। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते एक-दूसरे को दौड़ाकर लाठियों से पीटने लगे।
पुलिस ने एक पक्ष के अभिमन्यु व उसके पिता भीमसेन, चाचा फेरन, सुभाष निषाद, नसीरपुर गांव के रामबहादुर व दूसरे पक्ष के राकेश कुमार पाल व उसके परिवार के धुन्नी पाल, दुर्गेश पाल, नसीरपुर गांव के लवलेश निषाद, नीरज निषाद और कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में दोनों पक्ष भिड़े हैं। प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
Trending Videos