सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   All three did not die due to poisoning.

Fatehpur News: जहर खाने से नहीं हुई थी तीनों की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
All three did not die due to poisoning.
फाइल फोटो-28-सुनील। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संभावना जताई जा रही कि तीनों ने पहले जहर खाया फिर तड़पने पर धारदार वस्तु से गले और हाथ पर चोट पहुंचाई। इससे अधिक खून बहने से मौत हो गई। हालांकि गले के घाव को लेकर डॉक्टर संदिग्ध हैं। इसे पुलिस की विवेचना का हिस्सा माना जा रहा है।
Trending Videos

लखनऊ बाईपास रोड पर चौफेरवा गांव के रहने वाले अमर श्रीवास्तव, मां सुशीला और चाचा सुनील श्रीवास्तव के बंद कमरे में बुधवार शाम मिले थे। दरवाजा तोड़कर अमर का पिता सुशील और स्थानीय लोग अंदर पहुंचे थे। यहां अमर और सुशीला मृत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में सुनील श्रीवास्तव कुर्सी की टेक लिए जमीन पर बैठे थे। उनकी जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई थी। तीनों के गले और हाथ की नस कटी थी। एक सुसाइड नोट भी मिला था। शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टर पैनल व वीडियोग्राफी के बीच कराया गया।
पोस्टमार्टम में सल्फास के अंश और अधपचा खाना मिला है। गले पर गहरी चोट मिली है। शार्प इंजरी की चोट से अधिक खून बहने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। जहर की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है।
माना जा रहा है कि तीनों ने पहले जहर खाया होगा। तड़पने के दौरान ब्लेड से चोट पहुंचाई है। गले पर कट के निशान तिरछे मिले हैं। अक्सर आत्महत्या में निशान सीधे होते हैं। यह झटपटाहट या फिर एक-दूसरे को मारने से भी हो सकते हैं। ये पुलिस की विवेचना में साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed