सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nancy, the teenager who stopped child marriage, was honored at the state level.

Fatehpur News: बाल विवाह रुकवाने वाली किशोरी नैंसी को राज्य स्तर पर सम्मान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nancy, the teenager who stopped child marriage, was honored at the state level.
फोटो-36-विकास भवन सभागार में महिलाओं को उपहार देते डीएम रविंद्र सिंह व विधायक कृष्णा पासवान। स
विज्ञापन
फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह का विरोध कर उसे रुकवाने वाली गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावन मवैया गांव की किशोरी नैंसी के साहस की सराहना की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि नैंसी को मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस दौरान विधायक कृष्णा पासवान, डीएम रविंद्र सिंह और सीडीओ पवन कुमार मीना ने विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं और बालिकाओं को चेक, प्रमाणपत्र और नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
Trending Videos

बताया गया कि नैंसी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी लेकिन परिजनों ने कम उम्र में उसका विवाह तय कर दिया था। इस पर नैंसी ने खुद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम गांव पहुंची और परिजनों को समझाकर बाल विवाह रुकवा दिया। नैंसी की जागरूकता और साहस की सराहना करते हुए उसकी कहानी प्रदेश स्तर पर साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रचार-प्रसार और कार्रवाई के क्रम में इस वित्तीय वर्ष में जिले में 16 नाबालिग बच्चों के बाल विवाह रुकवाए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है।
इस मौके पर विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है जिनका लाभ महिलाओं और बेटियों को मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के लाभार्थियों को सहायता, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड श्रेणी के लाभार्थी को लैपटॉप, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत चेक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लाभ, कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत बालिकाओं को उपहार तथा तीन मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, शिक्षक, सर्वहितकारी संस्था की महिलाएं, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

फोटो-36-विकास भवन सभागार में महिलाओं को उपहार देते डीएम रविंद्र सिंह व  विधायक कृष्णा पासवान। स

फोटो-36-विकास भवन सभागार में महिलाओं को उपहार देते डीएम रविंद्र सिंह व विधायक कृष्णा पासवान। स

फोटो-36-विकास भवन सभागार में महिलाओं को उपहार देते डीएम रविंद्र सिंह व  विधायक कृष्णा पासवान। स

फोटो-36-विकास भवन सभागार में महिलाओं को उपहार देते डीएम रविंद्र सिंह व विधायक कृष्णा पासवान। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed