{"_id":"69bc4b287c0ffb68b6075307","slug":"father-and-son-beaten-up-after-house-set-on-fire-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151260-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घर में आग लगाने के बाद पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घर में आग लगाने के बाद पिता-पुत्र को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पड़ोसी के घर में आग लगाने और पिता-पुत्र को पीटने पर जहानाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी छेदालाल ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले एक हत्या की सूचना पुलिस को देने पर पड़ोसी रंजिश मानने लगे थे। 10 नवंबर को वह परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था तभी पड़ोसी दर्शन ने पुत्र शिवलाल और बहू पार्वती के साथ मिलकर उसके घर में आग लगा दी।
ग्रामीणों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और बाड़े में बंधी तीन भैंस झुलस गईं। पीड़ित के अनुसार शिकायत करने वह पुत्र दिलीप के साथ दर्शन के घर गया। यहां तीनों ने गाली-गलौज कर डंडों से पीट दिया।
पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Trending Videos