सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against nine people including SP leader for attempting to murder witness

Fatehpur News: गवाह की हत्या की कोशिश में सपा नेता समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against nine people including SP leader for attempting to murder witness
फोटो-50-फैजान। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। मुकदमे में गवाह की हत्या की कोशिश के आरोप में सपा नेता समेत नौ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में सपा नेता हाजी रजा को साजिश का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज के रहने वाले मोहम्मद इमरान खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर 2021 में हुए हमले में गवाह हैं। इमरान ने पुलिस को बताया कि उसे नौ मार्च की शाम नबील, सद्दू ने फोन पर धमकी दी कि वह फैजान का साथ छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन वह फैजान के घर से बरदही बाजार जा रहा था। गली में सद्दू ,नबील, शादमान, सभासद राहत, रिजवान, मो. आकिब, असगर अली व दो अन्य साथियों संग घेरकर पीटा और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला दिया। आरोपियों ने 11 हजार रुपये छीन लिए।
आरोप है कि हमले में सपा नेता हाजी रजा की साजिश है। विवेचक अवनीश मिश्रा ने बताया कि आरोपी नबील व असगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। लूट का आरोप संदिग्ध है। विवेचना की जा रही है।

सपा नेता बोले- पूरी घटना निराधार, सीसीटीवी से खुलेंगे राज
भाजपा नेता के गवाह की ओर से दर्ज कराए मामले में सपा नेता और सभासद राहत ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि घटना 10 मार्च की शाम बताई जा रही है। इस दिन वह प्रयागराज में थे। घटना के समय रिजवान अपनी बाइक एजेंसी में था। इसी दिन आरोपी मो. आकिब अपने घर में था और इसकी रिकार्डिंग भी सीसीटीवी कैमरे में है। इसी तरह नबील, असगर भी शहर की एक कैंटीन में गए थे और उनकी भी रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे में है। पहले भी भाजपा नेता उन्हें फंसाने का प्रयास कर चुके हैं।

फोटो-50-फैजान। सोशल मीडिया

फोटो-50-फैजान। सोशल मीडिया

फोटो-50-फैजान। सोशल मीडिया

फोटो-50-फैजान। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed