{"_id":"6a77752bb7bfdfa72001427c","slug":"fir-regarding-the-abduction-of-two-teenage-girls-and-a-teenage-boy-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160079-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो किशोरियों व एक किशोर के अपहरण की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो किशोरियों व एक किशोर के अपहरण की प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों और एक किशोर के अपहरण की पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय पुत्री को मंगलवार शाम कमलापुर गांव निवासी मोहित पासवान अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय पुत्री एक अगस्त की शाम घर से निकली थी। घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी शिवजीत ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय भतीजा लौलीन कक्षा 11 में पढ़ता है। वह मंगलवार दोपहर घर से निकला था लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।