{"_id":"6a778618936902fe5201c701","slug":"traffic-arrangements-on-the-kanpur-prayagraj-highway-will-remain-altered-until-10-pm-on-the-14th-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160086-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर 14 की रात 10 बजे तक बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर 14 की रात 10 बजे तक बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सावन में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रयागराज कमिश्नरेट की ओर से यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। कानपुर से प्रयागराज और वाराणसी हाईवे जाने वाले भारी वाहनों को जिले से दूसरे रूटों पर भेजा जाएगा।
डायवर्जन प्लान शनिवार रात 11:55 बजे से 14 अगस्त की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। इसके तहत कानपुर से वाराणसी की ओर जाने वाले भारी वाहन शहर के लखनऊ बाईपास से लालगंज, रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़ (भुपियामऊ), मछलीशहर, जौनपुर, मड़ियाहूं होते हुए वाराणसी जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे।
रीवां, चित्रकूट, बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहन प्रयागराज से चित्रकूट, बांदा, चौडगरा-फतेहपुर, लालगंज, रायबरेली होते हुए गंतव्य को जाएंगे। इसी मार्ग से वापस होंगे।
विज्ञापन
दूसरे रूट में रीवां, चित्रकूट, बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहन प्रयागराज से चित्रकूट-बांदा, तिंदवारी होते हुए जिले के बहुआ-कटका-कोराईं मोड़ से कानपुर जाएंगे।
शहर के लखनऊ बाईपास से लालगंज, रायबरेली होते हुए भी गंतव्य तक जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में यातायात प्लान लागू किया गया है।
इन तारीखों में भी रहेगा रूट डायवर्जन
- 15 अगस्त की रात 11:55 बजे से 19 अगस्त की रात 10 बजे तक
- 22 अगस्त की रात 23:55 बजे से 29 अगस्त की रात 10 बजे तक