फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Washed the house to destroy evidence and changed the blood-stained clothes.

Fatehpur News: साक्ष्य मिटाने के लिए घर की धुलाई की, बदल दिए खून लगे कपड़े

Sun, 09 Aug 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Washed the house to destroy evidence and changed the blood-stained clothes.
फाइल फोटो-11-शालिनी यादव। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। शहर के नासिरपीर स्थित घटनास्थल पर पुलिस को खून का एक भी धब्बा नहीं मिला है। इससे शिक्षिका शालिनी की हत्या में शिक्षक पति दिलीप यादव संदेह के घेरे में है। उसके बयान भी पुलिस को गुमराह करने वाले माने जा रहे हैं। घर में साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश किए जाने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

वारदात के बाद घर में सबमर्सिबल पंप चलाकर धुलाई किए जाने के निशान मिले हैं। पानी के छींटे दीवारों और अन्य स्थानों पर नजर आए। पानी का टब भी खाली और हवा निकला बरामदे में पड़ा था। शिक्षिका के कपड़े भी बदले जा चुके थे। घर पहुंची मां फूलमती ने बेटी के खून से सने कपड़े खोजकर निकाले और उन्हें शव के ऊपर रखा।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि पानी से भरे टब में शिक्षिका को डुबोने के दौरान खून निकला होगा। बाद में खून से लाल हुए पानी को फेंक दिया गया। मौत को गिरने की घटना दर्शाने के लिए कपड़े बदल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मेज पर मीट या मोटी किस्म की सब्जियां काटने वाला धारदार छोटा बांका जैसा धारदार हथियार मिला है। इससे किसी की जान ली जा सकती है लेकिन हथियार पर खून के निशान नहीं मिले। मानव रक्त की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम ने हथियार कब्जे में लिया है।
दिलीप ने रात में यूपी 112 पर भी फोन कर घर में सांप निकलने की बात कही थी। पुलिस ने उसे वन विभाग को बुलाने की सलाह दी थी। पत्नी की मौत की जानकारी उसने सुबह सीधे पुलिस को नहीं दी। पुलिस प्रथमदृष्टया मान रही है कि दोनों के बीच मारपीट हुई होगी और इसके बाद पानी में डुबोकर शिक्षिका की हत्या की गई। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि होती है तो हत्या की आशंका और मजबूत होगी।

दोनों के बीच विवाद की चर्चा आम
शिक्षक दंपती के बीच विवाद की चर्चा आम रही। शिक्षिका के भाई अभिषेक ने बताया कि करीब डेढ़ से दो साल से दिलीप किसी लड़की से बातचीत करता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पड़ोसियों ने भी दंपती के बीच विवाद के दौरान शोरगुल सुनने की बात कही। शालिनी के साथ के शिक्षक ने बताया कि कुछ दिन से वह काफी परेशान रहती थी। उसकी स्कूटी खराब थी और वह पैदल स्कूल आती-जाती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दिलीप ने उसे फोन कर फौरन घर आने को कहा था। वह स्कूल छोड़कर घर पहुंच गई थी।

तीन घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना
पूछताछ में दिलीप यादव ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 6:30 बजे घर पहुंचा। यहां टब में औंधेमुंह पड़ी पत्नी को बाहर निकाला और टब खाली किया। इसके बाद कुछ रिश्तेदारों को बुलाकर उनके साथ पत्नी को जिला अस्पताल ले गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक से डेढ़ घंटे लगे। पुलिस को घटना की सूचना मायके पक्ष ने सुबह करीब 9:30 बजे दी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घटना सुबह की थी तो दिलीप ने करीब तीन घंटे तक पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।

दोनों परिवार में बनी थी सहमति
दिलीप और शालिनी ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि बाद में दोनों परिवारों की सहमति से धूमधाम से शादी हुई थी। शालिनी परिवार की बड़ी बेटी थी। पड़ोसियों से भी बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था।

रात को घर पहुंचा था भाई
शिक्षिका के भाई अभिषेक सिंह ने बताया कि बहन का फोन आने पर वह शुक्रवार रात घर पहुंचा था। बहन ने मोबाइल पर सांप दिखने की बात बताई थी। उसने घर की तलाश की लेकिन कोई सांप नहीं मिला। अभिषेक ने बताया कि बहन से रोज बातचीत होती थी। बहन और बहनोई के बीच विवाद होता रहता था लेकिन वह उससे इस बारे में चर्चा नहीं करती थी। वह मां-पिता को ही सारी बातें बताती थी।


महिला के नाखूनों से मिल सकते हैं साक्ष्य
हत्या से पहले महिला ने खुद को बचाने के लिए जमकर संघर्ष किया होगा। ऐसे में यह जरूर तय है कि उसने बचाव के लिए हत्यारोपी के मुंह, पीठ, कपड़ों के रेशे, हाथ या फिर बालों पर हाथ का पंजा मारा होगा। इस दौरान महिला के नाखूनों में हत्यारोपी के शरीर के अंश फंस सकते हैं। इसकी जांच होने पर पुलिस को अहम साक्ष्य मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed