फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered against BJP leader husband of District Vice-President for 1.98 crore fraud.

Fatehpur News: जिला उपाध्यक्ष के भाजपा नेता पति पर 1.98 करोड़ की धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against BJP leader husband of District Vice-President for 1.98 crore fraud.
फतेहपुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाजपा नेता पति समेत सात के खिलाफ 1.98 करोड़ की धोखाधड़ी की शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। ईंट-भट्ठे में फर्जी साझीदार बनाकर रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर विश्व बैंक बर्रा मालवीय नगर निवासी प्रतीक कुमार मालवीय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2020 से 2025 के बीच कारोबार के लिए जमीन के नाम पर भाजपा नेता अवधेश कुमार मिश्रा को 1.23 करोड़ रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर अवधेश ने एआरएस ब्रिक फील्ड ग्राम नसेनियां थाना जहानाबाद में 50 प्रतिशत हिस्सा देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

अवधेश ने उन्हें 15 वर्ष की भट्ठे की जमीन के लीज पेपर, निर्माण की लागत और जीएसटी के दस्तावेज दिखाए। 26 सितंबर 2025 को बिंदकी तहसील में दोनों के बीच साझीदारी हुई। भट्ठे के संचालन के लिए प्रतीक ने करीब चार माह में 98 लाख रुपये और लगाए। 29 जनवरी को भट्ठे की जमीन के मालिक अतुल मिश्रा ने उन्हें ईंट पकाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल मिश्रा ने अवधेश मिश्रा के बीच 21 जनवरी 2021 को हुआ एक अनुबंध दिखाया। इसमें भट्ठा संचालन के लिए अवधेश मिश्रा ने किसी अन्य व्यक्ति को साझीदार बनाया था। प्रतीक ने अपना अनुबंध पत्र फर्जी बताया। वह मैनेजर प्रमोद कुमार के साथ अवधेश मिश्रा के घर पहुंचे।
आरोप है कि वहां अवधेश मिश्रा और सात अन्य लोगों ने गाली-गलौज की और असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी। भट्ठे में लगाई रकम भूलने की बात कही गई। आरोप है कि अवधेश और भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा ने धमकी दी कि वे भाजपा के बड़े नेता हैं।
प्रतीक के खिलाफ भी अवधेश मिश्रा की ओर से जहानाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्रतीक का आरोप है कि उनके साथ कुल 1.98 करोड़ की धोखाधड़ी की गई है। चांदपुर थाना के मूल निवासी अवधेश कुमार मिश्रा कानपुर कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार, जूही ग्रीन में रहते हैं। धोखाधड़ी में अवधेश के सहयोगी जहानाबाद नसेनिया के शैलेन्द्र कुमार उर्फ विमल मिश्रा, रामू शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह निवासी साढ़ गोपालपुर कानपुर व तीन अन्य शामिल हैं। पूर्व में भी भाजपा नेता के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि रेखा अवस्थी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष हैं। इनके पति भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। आरोप किसी पर कोई लगा सकता है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed