सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Magistrate begins inquiry into prisoner's death, seeks evidence by April 20

Fatehpur News: कैदी की मौत पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू, 20 अप्रैल तक मांगे साक्ष्य

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Magistrate begins inquiry into prisoner's death, seeks evidence by April 20
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी रामस्वरूप की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम दुर्गेश यादव को सौंपी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी, शिकायत या साक्ष्य हो तो 20 अप्रैल तक प्रस्तुत कर सकता है।
Trending Videos

किशनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी रामस्वरूप हत्या के मामले में सात वर्ष की सजा काट रहा था और 20 अप्रैल 2024 से जिला कारागार में निरुद्ध था। बताया गया कि 27 दिसंबर 2025 से उसकी तबीयत खराब थी और जेल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी की रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सक ने रात करीब 9:15 बजे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में डीएम के आदेश पर 29 जनवरी मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए।
एसडीएम दुर्गेश यादव के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या साक्ष्य 20 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच प्रस्तुत कर सकता है। जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed