{"_id":"6a7775a4f0e21f37460c0568","slug":"missing-person-report-filed-for-constable-absent-for-six-months-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160093-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी कृतिका श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी शादी रायबरेली जिले ऊंचाहार थाना क्षेत्र के रामसाड़ा गांव निवासी दीपू उर्फ शरद श्रीवास्तव के साथ एक दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
विरोध करने पर पति दीपू उर्फ शरद, सास रीता देवी और ननद अर्चना उर्फ चांदनी, रोशनी उर्फ कल्पना, रचना ने पिटाई की। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने लगे। पांच जनवरी को उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में ससुराली मायके छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।