सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pipa bridge damaged in storm, four districts cut off from communication

Fatehpur News: आंधी में पीपा पुल क्षतिग्रस्त, चार जिलों का संपर्क टूटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge damaged in storm, four districts cut off from communication
विज्ञापन
आदरणीय सर, अभी वर्जन के लिए कहा है--------------------
Trending Videos

यमुना नदी के दोनों ओर स्थित 50 गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

बांदा-हमीरपुर के लोगों को कानपुर व फतेहपुर जाने के लिए 70 से 150 किमी का चक्कर
फोटो-16- टूटे हुए पीपा पुल पर काम करते हुए कार्यदायी संस्था के कर्मचारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ललौली। अढ़ावल गांव में यमुना नदी पर बना पीपा पुल मंगलवार रात आंधी-पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा और बारिश में कई पीपे अपनी जगह से हटकर यमुना में बह गए। पुल क्षतिग्रस्त होने से फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर और कानपुर के बीच आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की सूचना रात में ही संबंधित ठेकेदार को दे दी गई थी। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौली थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एहतियात के तौर पर पुल पर आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों को रोक दिया गया है। लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कर यातायात बहाल करने की मांग की है जिससे चारों जिलों के बीच संपर्क दोबारा शुरू हो सके।
बांदा-हमीरपुर से कानपुर जाने वालों इस तरह तय करनी होगी दूरी
अढ़ावल पीपापुल टूटने से बांदा और हमीरपुर से फतेहपुर व कानपुर जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। यमुना नदी के किनारे फतेहपुर की सरहद से जुड़े बांदा और हमीरपुर गांव के लोग जो पुल के जरिए वाहनों से सीधे फतेहपुर और कानपुर जाते थे अब उन्हें पहले बांदा शहर जाना होगा और फिर वहां से ललौली पक्का पुल होते हुए फतेहपुर या कानपुर पहुंचना होगा। इस वैकल्पिक मार्ग से बांदा के लोगों को तकरीबन 70 से 100 और हमीरपुर के लोगों को 100 से 150 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा। वहीं, यमुना नदी किनारे बांदा की सरहद से सटे फतेहपुर के लोगों को भी इसी तरह बांदा पहुंचने के लिए बहुआ होते हुए चक्कर लगाना होगा। अगर कानपुर के लोगों को बांदा जाना है तो उन्हें भी अब ललौली मार्ग छोड़कर बिंदकी और बहुआ का मार्ग चुनना होगा।


नदी किनारे स्थित बांदा, हमीरपुर और फतेहपुर के गांव

नदी से सटे फतेहपुर के गांव-अढ़ावल, गंधुवा डेरा, कोन्नार, चौघइया डेरा, पथरी, उरौली, पल्टू पुरवा, समेत दस गांव। दूसरी ओर नदी किनारे सटे बांदा व हमीरपुर के गांव- पैलानी, कदहबा, मलौली, इछावर, बड़ागांव, पितरोदर, चंदवारा, गौरी, शेखूपुर, जसपुरा समेत चालीस गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed