सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police reached Kanpur in search of Rahul, his number was showing as switched off.

Fatehpur News: राहुल की तलाश में पुलिस पहुंची कानपुर, नंबर बता रहा बंद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police reached Kanpur in search of Rahul, his number was showing as switched off.
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास रोड चौफेरवा गांव में सामूहिक आत्महत्या करने वाले परिवार के सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस वांछित राहुल श्रीवास्तव की तलाश में जुटी है। राहुल का मोबाइल अंतिम बार कानपुर में एक्टिव था इसके बाद उसका नंबर बंद आ रहा है। इसी वजह से पुलिस टीम उसकी तलाश में कानपुर पहुंच गई है। यहां पूछताछ कर आरोपी का सुराग जुटा रही है।
Trending Videos

सामूहिक आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट के आधार पर पहले ही शुभम, सोनू और अधिवक्ता दिलीप चंद्र त्रिवेदी, संजय सिंह को जेल भेजा जा चुका है। राहुल का सुराग अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल मूलरूप से शहर के सुंदरनगर मोहल्ले का निवासी है और गिट्टी-मौरंग के कारोबार में था। वह परिवार संग जान देने वाले अमर का रिश्तेदार भी है। करीब एक साल पहले उसका कारोबार ठप हो गया था और छह माह पहले वह शहर छोड़कर कानपुर में रहने लगा।
पुलिस ने अमर के मोबाइल नंबर का सीडीआर भी निकाला है। इसमें नामजद के अलावा कई नंबरों से लंबी बातचीत मिली है। शुरुआती जांच में पुलिस ने 10 संदिग्ध नंबर चिह्नित किए हैं। इन नंबरों की जांच जारी है जिससे मामले में और भी लोगों की नामजदगी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed