{"_id":"6a3447de3916c120cb03dfcc","slug":"pregnant-woman-killed-brother-injured-after-being-hit-by-roadways-bus-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157019-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
फाइल फोटो-50-खुशबू। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल से टीकाकरण कराकर भाई के साथ घर लौट रही बाइक सवार गर्भवती महिला को बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने देवीगंज ओवरब्रिज के पास शव रखकर बांदा-टांडा मार्ग जाम कर दिया। इससे करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।
थरियांव थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी सुजान की पत्नी खुशबू (25) करीब आठ माह की गर्भवती थी और प्रसव के चलते राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित मायके में रह रही थी। वह भाई दीपक के साथ टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल गई थी। करीब 11 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी देवीगंज ओवरब्रिज के पास बांदा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सड़क पर गिरी महिला को बस चालक कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और परिजन के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
राधानगर, हरिहरगंज और कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम समाप्त कराया।
पुलिस ने डायवर्जन लागू किया
जाम के कारण बांदा-टांडा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने राधानगर से बैरिकेडिंग कर वाहनों को जयरामनगर मार्ग से डायवर्ट किया। शहर के वर्मा चौराहे से वाहनों का प्रवेश बंद करना पड़ा। इससे बाइक और कार सवार लोग जाम में फंसे रहे। इससे आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात प्रभावित रहा। राधानगर से वाहनों का प्रवेश बंद होने से देवीगंज के लिए आने जाने वाले राहगीरों को पैदल आना जाना पड़ा। करीब दोपहर बाद यातायात बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रोडवेज बस चालक की तलाश की जा रही है।