{"_id":"6a84a956b048a224c40c99c4","slug":"rs-129-lakh-swindled-under-the-pretext-of-credit-card-expiry-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160694-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: क्रेडिट कार्ड की समय सीमा खत्म होने का झांसा देकर 1.29 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: क्रेडिट कार्ड की समय सीमा खत्म होने का झांसा देकर 1.29 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरु। थाना क्षेत्र के ऐमापुर मजरे हकीमपुर खन्तवा गांव निवासी उमेश से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से एक लाख 29 हजार 859 रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित उमेश ने बताया कि 19 मई को उसके पास कस्टमर केयर के नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड की समय सीमा खत्म होने की बात कही और कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी।
इसके बाद ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कुल एक लाख 29 हजार 859 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उमेश कुमार ने बैंक को सूचना देकर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवक के खाते से 1.21 लाख रुपये निकाले
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे सीर इब्राहिमपुर गांव निवासी भोला प्रसाद मौर्य के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने विभिन्न तिथियों में 1.21 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
भोला प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह ऑनलाइन रुपये का लेनदेन नहीं करता है। इसके बावजूद खाते से विभिन्न तिथियों में 1.21 लाख रुपये निकल गए। बैंक पहुंचने पर उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।