{"_id":"69b1c842842d705eae0a667e","slug":"the-forest-department-has-closed-the-illegal-sand-mining-routes-along-the-yamuna-river-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-150754-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यमुना किनारे वन विभाग ने अवैध बालू खनन के रास्ते किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यमुना किनारे वन विभाग ने अवैध बालू खनन के रास्ते किए बंद
विज्ञापन
फोटो-33- जेसीबी से रास्ता बंद करवाते वन कर्मी। संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बिंदौर गांव में यमुना नदी किनारे लंबे समय से हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ वन विभाग ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की। विभाग की टीम ने पहुंचकर खनन माफिया द्वारा बनाए गए रास्तों को जेसीबी मशीन से खुदवाकर बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार बिंदौर गांव के पास यमुना नदी किनारे काफी समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में वन विभाग की जमीन से बालू निकालकर उसका परिवहन कर रहे थे। इसके लिए कई कच्चे और गुप्त रास्ते बनाए गए थे जिनसे बैलगाड़ियों और मोटरसाइकिलों के माध्यम से बालू बाहर ले जाई जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन दरोगा देवेंद्र और वन रक्षक शिवम कुमार वर्मा बुधवार को जेसीबी मशीन के साथ बिंदौर गांव पहुंचे। टीम ने पहले उन सभी रास्तों को चिह्नित किया जिनका खनन माफिया आवागमन के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। जेसीबी मशीन से उन रास्तों पर खाई खुदवाकर उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया।
वन कर्मियों ने बताया कि रास्तों पर फिजिकल बैरिकेडिंग भी बनाए गए हैं ताकि बैलगाड़ी और मोटरसाइकिल के जरिए अवैध बालू का परिवहन न हो सके। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अवैध खनन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

फोटो-33- जेसीबी से रास्ता बंद करवाते वन कर्मी। संवाद- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक